मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने कहा -वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना सही कदम
नई दिल्ली। नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने कहा कि वो भी वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के पक्ष में हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे देश में पारदर्शिता बनी रहेगी। इकोनॉमी टाइम्स से बात करते हुए रावत ने कहा कि मुझे लगता है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की सुविधा और मतदान की डुप्लेकेसी के धोखे से बचने के लिए वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार को लिंक कराना एकदम सही फैसला है।

चुनाव आयुक्त का एक पद खाली हो गया
आपको बता दें कि ओम प्रकाश रावत के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद चुनाव आयुक्त का एक पद खाली हो गया। उनकी जगह पर अशोक लवासा को नया चुनाव आयुक्त नियुक्ति किया गया है। लवासा इसके पहले वित्त सचिव रह चुके हैं।

कोई मतदाता छूट न जाए.....
इसके साथ ही रावत ने ये भी बोला कि भारत जैसे बड़े देश में हर मतदाता को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ना और मतदान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारे आयोग ने अपना ध्येय वाक्य ही रखा है- कोई मतदाता छूट न जाए।

ऑनलाइन सेवाएं
नई व्यवस्था के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पता बदलवाने सहित कई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम देश के स्वच्छ और सुरक्षित प्रणाली दें। रावत ने कहा मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में पिछले साल शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जल्द ही इसे बाकी राज्यों में भी शुरू करेंगे।

23 जनवरी को पदभार संभालेंगे ओपी रावत
आपको बता दें कि 1977 बैच और मध्य प्रदेश कैडर के आईएस अधिकारी और वर्तमान में चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे ओम प्रकाश रावत भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। रावत, ए के ज्योति का स्थान लेंगे और 23 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications