'40 साल के करियर में मोदी जैसा झूठा पीएम नहीं देखा...', प्रधानमंत्री के ऊपर क्यों भड़के कर्नाटक CM सिद्दारमैया
कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जमकर हमला किया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा झूठा बताते हुए कहा कि मैंने अपने राजनीतिक के 40 साल के करियर में मोदी जैसा झूठा कभी नहीं देखा। जानिए आखिर पीएम मोदी के लिए कर्नाटक सीएम ने ऐसा क्योंं कहा?

दरअसल, महाराष्ट्र के सांगली में एक कार्यक्रम में कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने ये बात कही। पीएम मोदी को झूठा होने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक सीएम ने रविवार को उन अच्छे दिनों के बारे में पूछा, जिसका पीएम मोदी ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने से पहले वादा किया था।
इसके साथ ही सिद्दारमैया केंद्र में सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की वजह से संविधान और देश का लोकतंत्र खतरे में है।
सिद्धारमैया ने बीजेपी और संघ परिवार सीधा वार करते हुए कहा कि ये भगवा संगठन देश के नागरिकों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहा है।
सिद्दारमैया ने कह भारतीय जनता पार्टी की वजह से भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कहा मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक करियर में, मैंने कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो मोदी जैसा झूठ बोलता हो।












Click it and Unblock the Notifications