'संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ', निशिकांत दुबे के हटाए गए बयानों को दोबारा अपलोड करने पर बोले अधीर रंजन

Adhir Ranjan Chowdhary on Nishikant Dubey: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के हटाए गए बयानों को दोबारा रिकॉर्ड पर अपलोड करने पर कहा कि इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे द्वारा चीनी फंडिंग के साथ उनके संबंध को जोड़ने वाले बयान को कल देर रात संसदीय रिकॉर्ड पर फिर से अपलोड किया गया।

निशिकांत के बयानों को दोबारा अपलोड करने क्या बोले अधीर रंजन

उन्होंने कहा कि इसे पहले ही हटा दिया गया था, लेकिन इसे बाद में फिर से अपलोड किया गया। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। मीडिया को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कल निशिकांत दुबे ने सदन में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बेबुनियाद बयान दिए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। नियमों के मुताबिक हमारी पार्टी और समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। क्योंकि किसी सदस्य के खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता, जिसे पहले नोटिस नहीं दिया गया था।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला। निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर मुझे नहीं सुनेंगे, तो फिर यहां राहुल गांधी भी नहीं बोल पाएंगे। फिर विपक्ष से किसी को नहीं बोलने देंगे, फिर हम भी सदन नहीं चलने देंगे। निशिकांत दुबे ने कहा कि हम लोग सोच रहे थे कि राहुल गांधी का भाषण होगा, बड़े-बड़े दावे सुन रहे थे लेकिन शायद राहुल गांधी सोकर लेट उठे होंगे, तो इसलिए भाषण नहीं दे पाए।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब सोनिया गांधी को दो ही काम रह गया है। पहला बेटे को सेट करना और दूसरा दामाद को भेंट करना है। इसके अलावा कोई काम नहीं है।

अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले लिया है। इसलिए उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 'सोनिया जी को बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है', निशिकांत दुबे का बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+