'सोनिया जी को बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है', निशिकांत दुबे का बड़ा हमला

Nishikant Dubey: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने INDIA गठबंधन की ओर से इस बहस की शुरुआत की। गौरव गोगोई ने मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर मौन व्रत रखने का आरोप लगाया है। इसके बाद एनडीए की तरफ से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला।

हमें नहीं बोलेंगे तो राहुल गांधी भी नहीं बोल पाएंगे: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कहा कि अगर मुझे नहीं सुनेंगे, तो फिर यहां राहुल गांधी भी नहीं बोल पाएंगे। फिर विपक्ष से किसी को नहीं बोलने देंगे, फिर हम भी सदन नहीं चलने देंगे। निशिकांत दुबे ने कहा कि हम लोग सोच रहे थे कि राहुल गांधी का भाषण होगा, बड़े-बड़े दावे सुन रहे थे लेकिन शायद राहुल गांधी सोकर लेट उठे होंगे, तो इसलिए भाषण नहीं दे पाए।

Nishikant Dubey

सोनिया जी को बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब सोनिया गांधी को दो ही काम रह गया है। पहला बेटे को सेट करना और दूसरा दामाद को भेंट करना है। इसके अलावा कोई काम नहीं है।

गौरव गोगोई ने पीएम मोदी के समक्ष रखे 3 सवाल
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले लिया है। इसलिए उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल हैं - 1. वे आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए? 2. आखिरकार मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लग गए और जब वे बोले तो सिर्फ 30 सेकंड के लिए?, 3. मुख्यमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+