15 अगस्त को होगा 'Sacred Games 2' का प्रीमियर, फैंस को बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को बताया कि उनकी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होना है। ट्विटर पर इसका टीजर जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- 'कलैंडर निकालो भाइयों और बहनों Sacred Games 2 का रिलीज डेट आइला है'। बता दें कि सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन काफी हिट रहा था और लोगों को दूसरे सीजन के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणी ने मिलकर निर्देशित किया था। वहीं इस बार के सीजन का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है।

पुराने कलाकारों के साथ इस बार दिखेंगे नए चेहरे
सेक्रेड गेम्स के नए सीजन में पुराने सीजन के कलाकारों के अलावा नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। इसमें कल्की कोचलीन और रणवीर शौरे शामिल हैं। कहानी को आगे बढ़ाने के लिए शो में नए कलाकारों को एंट्री दी गई है। गौरतलब है कि शो के पहले सीजन में कुब्रा सैत और राधिका आप्टे खास भूमिका में थे। वहीं शो में गणेश गायतोंडे यानि नवाजुद्दी सिद्दिकी के मुख्य साथी बंटी का किरदार निभाने वाले जतिन सरना को दूसरे सीजन में भी खास रोल मिला है। हालांकि पहले सीजन में उनकी मौत हो गई थी।

कैसी होगी सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की कहानी
शो का ये दूसरा सीजन में सरताज सिंह का किरदार निभा रहे सैफ अली खान की शहर को बचाने की लड़ाई और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मुंबई के सबसे बड़े डॉन के रूप में बरकरार रखने की कोशिशों से शुरू होगा। इसके अलावा मंझे हुए कलाकार पंकज त्रिपाठी को नवाजुद्दी के तीसरे बाप के रूप में दिखाया जाएगा। गुरुजी के किरदार में इस सीजन में उनकी अहम भूमिका है। बता दें कि ये शो विक्रम चंद्रा की किताब सेक्रेड गेम्स पर आधारित है जिसमें मुंबई के भीतर अंडरवर्ल्ड, अपराध, धर्म, रोमांच आदि को एक साथ दिखाया गया है।

पंकज त्रिपाठी का लुक सबसे शानदार
शो के दूसरे सीजन के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी के किरदार का लुक सबसे शानदार दिखाई पड़ रहा है। जो कि कहानी के सस्पेंस को एक अलग ही स्तर पर लेकर जा रहा है। दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ट्विटर पर इसे पसंद करने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोग इसे रिट्वीट कर इसे देखने की अपनी उत्सुकता को जाहिर कर रहे हैं।

दूसरे सीजन में सामने आएगी सरताज की पर्सनल लाइफ
सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के 8 एपिसोड में गायतोंडे की मौत को दिखाया गया, जिसमें मुंबई पर संभावित आतंकी हमले का पता लगाने के लिए इंस्पेक्टर सरताज सिंह को मिशन के लिए भेजा गया है। सरताज को इस रहस्य को सुलाझाने के लिए 25 दिन का वक्त दिया गया था। इस दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का रोल पर सबकी नजर रहेगी, जिन्होंने एक रहस्यम भगवान का रोल प्ले किया है। इसके अलावा 25 दिनों का रहस्य भी खुल जाएगा। एक इंटरव्यू में सैफ अली ने खुलासा किया था कि दूसरे सीजन में दर्शकों को सरताज की पर्सनल लाइफ के बारे में पता चलेगा। सेक्रेड गेम्स नेटफ्लिक्स की पहली इंडियन ओरिजिनल सीरीज है।
यह भी पढ़ें- 'फिल्म में मेरी हॉटनेस दिखाने के लिए प्रोड्यूसर ने मैसेज भेजा, कि क्या मैं गाने में अपने पेट पर...'












Click it and Unblock the Notifications