Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'फिल्म में मेरी हॉटनेस दिखाने के लिए प्रोड्यूसर ने मैसेज भेजा, कि क्या मैं गाने में अपने पेट पर...'

'फिल्म में मेरी हॉटनेस दिखाने के लिए प्रोड्यूसर ने कोरियोग्राफर के जरिए मैसेज भेजा, कि क्या मैं गाने में अपने पेट पर...'

नई दिल्ली। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बहुत जल्द अल्ट बालाजी पर एकता कपूर की वेब सीरीज 'बू, सबकी फटेगी' से वापसी करने जा रही हैं। अपनी इस हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए रविवार को मल्लिका 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। द कपिल शर्मा शो में इस दौरान वेब सीरीज की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर भी मौजदू थे। शो में मल्लिका ने अपनी आने वाली वेब सीरीज और करियर लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान कपिल शर्मा के एक सवाल के जवाब में मल्लिका शेरावत ने एक प्रोड्यूसर को लेकर बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

'हॉटनेस दिखाने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे प्रोड्यूसर'

'हॉटनेस दिखाने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे प्रोड्यूसर'

'द कपिल शर्मा शो' में अपनी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंची मल्लिका शेरावत से कपिल शर्मा ने उनकी हॉटनेस को लेकर कुछ मजाकिया सवाल पूछे। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में मल्लिका ने बताया, 'एक बार मैं एक फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग कर रही थी और उस फिल्म के प्रोड्यूसर शायद एकदम नए थे। फिल्म में मेरी हॉटनेस का सीन दिखाने के लिए वो कोई अलग तरीका अपनाने की कोशिश में थे। और आखिरकार उन्होंने कोरियोग्राफर के जरिए मेरे पास अपना आइडिया भेजा- कि क्या मैं गाने में अपने पेट पर अंडा फ्राई होते हुए सीन फिल्मा सकती हूं। वाकई, ये सच है। उस प्रोड्यूसर ने मुझसे वास्तव में ऐसा करने के लिए पूछा।'

'मैंने वो सीन करने से मना कर दिया'

'मैंने वो सीन करने से मना कर दिया'

मल्लिका का ये खुलासा सुनकर कपिल शर्मा और शो की पेनलिस्ट अर्चना पूरन सिंह भी चौंक गए। अर्चना पूरन सिंह ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्होंने वो सीन किया। इस सवाल के जवाब में मल्लिका ने हंसते हुए कहा, 'नहीं, मैंने वो सीन करने से मना कर दिया।' आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया था कि एक डायरेक्टर ने एक बार उनसे कहा, 'मैं इस फिल्म में कुछ अलग करना चाहता हूं, इसलिए इस डांस स्टेप में, आपकी कमर पे ना... मैं गरम गरम रोटी सेकूंगा।'

'20-30 फिल्में मैंने उसी वजह से खो दी'

'20-30 फिल्में मैंने उसी वजह से खो दी'

गौरतलब है कि इससे पहले एक इंटरव्यू में मल्लिका ने दावा किया था, 'मैंने कई फिल्मों को इसलिए खो दिया क्योंकि फिल्म के एक्टर्स को लगता था कि मैं बहुत मुंहफट हूं और उन्होंने मेरी जगह अपने गर्लफ्रेंड्स को फिल्म में रोल दिला दिया। मैंने कई एक्टर्स के मुंह से सुना कि मल्लिका को रोल मत दीजिए, वो बहुत बोलती है और हर बात में अपनी राय रखती है। उन लोगों ने उन फिल्मों में मेरे बदले अपनी गर्लफ्रेंड्स को रोल दिला। ऐसी कम से कम 20-30 फिल्में हैं, जिनमें मेरे साथ ऐसा हुआ, लेकिन इस सबसे मैंने अपने अंदर कोई कड़वाहट पैदा नहीं की। वो मेरे करियर के आगे बढ़ने का दौर था। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो वो सब मुझे बेवकूफों की तरह नजर आते हैं।'

'सेट पर कर सकती हो तो अलग से क्यों नहीं'

'सेट पर कर सकती हो तो अलग से क्यों नहीं'

आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने पिछले साल भी ऐसा ही एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ फिल्मों से इसलिए हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने फिल्म के सह-कलाकारों के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था। मल्लिका ने कहा, 'मुझे फिल्मों से हटा दिया गया क्योंकि हीरो कहते थे, तुम मेरे साथ संबंध क्यों नहीं बना सकती? वो कहते थे कि जब तुम स्क्रीन पर मेरे साथ ये सब कर सकती हो तो निजी तौर पर मेरे साथ ये सब करने में तुम्हें क्या प्रॉब्लम है। मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट खो दिए। यह समाज के लिए काफी चिंता की बात है कि हमारे देश में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है।' गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत मर्डर, हिस्स, डर्टी पॉलिटिक्स और डबल धमाल जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+