पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की नेपाल के पीएम ओली ने मांगी दुआ
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की नेपाल के पीएम ओली ने मांगी दुआ
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीती रात अचानक तबियत खराब होने के वजह से उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर में डाॅक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है चिकित्सकों के अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमन्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका कार्यकाल साल 2005 से 2014 तक रहा, 87 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना संकट में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सुझाव टीम के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने समय-समय पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार को सुझाव दिया है। पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर उनकी स्वास्थ स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया हैं। ओली ने लियाा कि मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications