नोटबंदी से परेशान नेपाल ने RBI को लिखी चिट्ठी, अब तक नहीं मिला जवाब
नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 500 और 2000 की करेंसी नोट को एक्सचेंज करने पर बैन लगा दिया है।
नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के फैसले के बाद नेपाल में भी लोगों को परेशानी हो रही है। नेपाल सेंट्रल बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को चिट्ठी लिखकर नए नोट उपलब्ध कराने की अपील की है।

नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 500 और 2000 की करेंसी नोट को एक्सचेंज करने पर बैन लगा दिया है। वहीं, नेपाल की ओर से लिखी गई चिट्ठी पर अब तक आरबीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
नेपाल में भारतीय करंसी का इस्तेमाल मान्य है। कहा जा रहा है कि नेपाल को आरबीआई की ओर से नए नोटों को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है और न ही नए नोट दिए गए। ऐसे में वहां लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
अधिकारियों का कहना है कि ऐसा नोटिफिकेशन विदेशी नागरिकों को भारतीय करंसी रखने की अनुमति देता है।












Click it and Unblock the Notifications