नेपाल के रास्ते भारत पहुंची सीमा हैदर तो पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने किया आगाह, कह डाली बड़ी बात
भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा का भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा का दोनों देशों का लाभ होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया है कि इसका अवांक्षित तत्वों द्वारा दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने यह बयान उस वक्त दिया जब वह भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित नेपाल-भारत मैत्री कार्यक्रम में बोल रहे थे। नेपाल-भारत मैत्री सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केपी शर्मा ओली मुख्य अतिथि थे। इस दौरान ओली ने भारत सरकार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत और नेपाल का गठन भी नहीं हुआ था उससे पहले से दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंध हैं। दोनों ही देशों के बीच संबंध प्राकृतिक रूप से उपजे हैं। दोनों ही देश साझा संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों को साझा करते हैं।
दरअसल जिस तरह से हाल ही में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्त भारत पहुंची उसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल से भारत आई और सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। सीमा ने बताया कि वह सचिन के प्यार में बिना वीजा और पासपोर्ट के ही भारत आ गई।
जिस तरह से सीमा नेपाल के रास्ते भारत में आई उसके बाद नेपाल-भारत सीमा पर सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद भारत ने नेपाल और बांग्लादेश की सीमा पर चौकसी को बढ़ा दिया है। नेपाल के रास्ते लोग बिना वीजा और पासपोर्ट के ही आते-जाते रहे हैं। लेकिन सीमा हैदर की घटना के बाद बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications