नेहा कक्कड़: इंडियन आइडल में प्रतियोगी से जज तक का सफर, इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ से अधिक फॉलोवर

नई दिल्ली, 06 जून। गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत जब की थी तो उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। पहली बार उन्हें इंडियन आइडल के शो में बतौर प्रतियोगी देखा गया था। वर्ष 2005 में नेहा कक्कड़ ने जब पहली बार शो में ऑडिशन दिया था तो शायद ही उन्हें इस बात को कभी सोचा होगा कि एक दिन वह इस शो को जज करेंगी। लेकिन 16 सा के इस बेहतरीन सफर में नेहा कक्कड़ ने ना सिर्फ खुद को एक बेहतरीन गायिका के तौर पर स्थापित किया बल्कि इंडियन आइडल शो की जज बनकर साबित किया कि अगर आपके सपनों में उड़ान हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता है।

Recommended Video

    Neha Kakkar Birthday: Rohanpreet Singh ने शेयर की Romantic Photo, लिखा प्यारा मैसेज |वनइंडिया हिंदी

     क्लास 11 में पहली बार पहुंची थीं इंडियन आइडल में

    क्लास 11 में पहली बार पहुंची थीं इंडियन आइडल में

    नेहा कक्कड ने इंडियन आइडल के सीजन 2 में 2005 में ऑडिशन दिया था। उस वक्त वह क्लास 11 में पढ़ाई कर रही थीं। उस समय वह जागरण में गाने गाती थीं और काफी लोकप्रिय भी थीं, लेकिन नेहा कक्कड बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती थीं। इंडियन आइडल शो में नेहा कक्कड़ ने ऑडिशन की लाइन में लगकर जो बयान दिया था जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा कहती हैं मैं इंडियन आइडल बनना चाहती हूं, जिस तरह से लोग अभिजीत सावंत के दीवाने हैं मैं भी वही दीवानापन महसूस करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग कहे उस लड़की को देखो वो नेहा कक्कड़ है। वीडियो में नेहा के पिता कहते हैं कि मेरी बेटी जागरण में गाना गाने के लिए काफी लोकप्रिय है, जब वह गाती है तो लोग पागल हो जाते हैं।

    जबरदस्त वापसी के बाद मुड़कर नहीं देखा

    जबरदस्त वापसी के बाद मुड़कर नहीं देखा

    अपने ऑडिशन के दौरान नेहा कक्कड़ की आवाज सुनकर सोनू निगम, फराख खान और अनु मलिक काफी खुश होते हैं। हालांकि इंडियन आइडल में नेहा का सफर काफी अच्छा नहीं रहा, उन्हें बीच में बाहर होना पड़ा, लेकिन इस शो के जरिए नेहा कक्कड को एक अच्छा प्लेटफॉर्म जरूर मिल गया था। शो के बाद सात साल तक नेहा कक्कड़ लापता हो गईं लेकिन जब उन्होंने कॉकटेल फिल्म में सेकेंड हैंड जवानी गाना गया तो उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इस गाने के बाद नेहा ने कभी मुड़कर नहीं देखा, एक के बाद एक लोकप्रिय गाने सनी, सनी, लंडन ठुमकदा, काला चश्मा, करगई चुल, आंख मारे गाए।

     सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक

    सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक


    अब नेहा उसी इंडियन आइडल शो की जज हैं जिस शो ने उन्हें बीच में निकाल दिया था। स्पॉटिफाई पर वह सबसे अधिक लोकप्रिय गायिकाओं में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर नेहा के 58.3 मिलियन फॉलोवर हैं। नेहा कक्कड़ की शादी गायक रोहन प्रीत सिंह से हुई थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मिलकर वीडियो बनाने और गाना गाने का वीडियो साझा करते रहते हैं। नेहा कक्कड़ के 33वें जन्मदिन के मौके पर नेहा ने काफी क्यूट फोटो साझा की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    https://www.filmibeat.com/photos/madhurima-19684.html?src=hi-oiPhotos: मधुरिमा की ऐसी तस्वीरें नहीं देखी होंगी
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+