नेहा कक्कड़ ने की आर्थिक तंगी से जूझ रहे मशहूर गीतकार की मदद, TV पर किया 5 लाख रुपए देने का ऐलान

Neha Kakkar helps famous lyricist Santosh Anand: मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल 12 को जज करने में व्यस्त हैं। शो में अक्सर लोगों के संघर्ष को सुनकर रो देने वालीं नेहा कक्कड़ ने अब कुछ ऐसा किया जिसे देख दर्शक भी भावुक हो गए। नेहा कक्कड़ ने अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल संग इंडियन आइडल 12 के सेट पर आए गीतकार संतोष आनंद को पांच लाख रुपयों की मदद देने का ऐलान किया। इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे संतोष आनंद ने बताया कि वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने की पांच लाख रुपए की मदद

नेहा कक्कड़ ने की पांच लाख रुपए की मदद

आपको बता दें कि गीतकार संतोष आनंद ने बॉलीवुड का मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा' है लिखा था। फिल्म 'शोर' में फिल्माए गए इस गाने में अभिनेता मनोज कुमार, अभिनेत्री जया बच्चन नजर आई थीं। हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर संतोष आनंद का स्वागात किया गया था, जहां उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया।

नेहा कक्कड़ से नहीं देखी गई गीतकार की दशा

नेहा कक्कड़ से नहीं देखी गई गीतकार की दशा

संतोष आनंद की परेशानी नेहा कक्कड़ से देखी नहीं गई और उन्होंने आर्थिक तंगी से जूझ रहे गीतकार को पांच लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया। इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सहित अन्य लोगों से भी अपील की कि वह आगे आएं और संतोष आनंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। नेहा कक्कड़ के अलावा विशाल ददलानी ने भी संतोष को मदद देने का भरोसा दिलाया।

विशाल ददलानी ने भी दिलाया मदद का भरोसा

विशाल ददलानी ने भी दिलाया मदद का भरोसा

विशाल ददलानी ने संतोष आनंद से उनके लिखे कुछ गाने मांगे जिन्हें वह रिलीज करने का मन बना रहे हैं। आपको बता दें कि संतोष आनंद ने 1970 में मनोज कुमार-स्टारर 'पूरब और पाश्चिम' के साथ अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था। 1972 में, उन्होंने फिल्म 'शोर' के लिए अपने सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक, 'एक प्यार का नगमा है' लिखा।

इन फिल्मों के लिए लिखे गाने

इन फिल्मों के लिए लिखे गाने

संतोष आनंद के लिखे 'एक प्यार का नगमा है' गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया और मुकेश और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी। इसके बाद संतोष आनंद ने रोटी कपडा और मकन (1974) के लिए गीत लिखे, जिसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने ही कंपोज किया। संतोष ने लव 86, प्रेम रोग और क्रांति जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: आम लोगों की तरह नेहा धूपिया ने भी शादी में सुने थे 'ताने', किसी ने लंबाई तो किसी ने उम्र को लेकर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+