आम लोगों की तरह नेहा धूपिया ने भी शादी में सुने थे 'ताने', किसी ने लंबाई तो किसी ने उम्र को लेकर कही ये बात

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। साथ ही वो जरूरी मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी शादी से जुड़े अनुभवों को साझा किया है। साथ ही बताया कि शादी के वक्त लोग उन्हें और उनके पति अंगद बेदी को कैसे जज किया करते थे। साथ ही कुछ लोग तो ऐसे थे जो दोनों में कमियां भी निकालते रहते हैं।

अंगद को नहीं किया डेट

अंगद को नहीं किया डेट

अंगद और नेहा ने 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की। ये शादी बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं होकर सामान्य थी। जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य शामिल हुए। एक वीडियो में नेहा ने बताया कि लोग सामान्य रूप से शादी से पहले लंबे वक्त तक डेट करते हैं, लेकिन मेरे मामले में ये सब अलग था। अंगद और मैं सिर्फ दोस्त थे, उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वो इतने सहज तरीके से उन्हें प्रपोज करेंगे।

मम्मी-पापा से कही ये बात

मम्मी-पापा से कही ये बात

नेहा के मुताबिक एक दिन अंगद उनके घर आए और उनके माता-पिता से पूछा कि क्या वो मुझसे शादी कर सकते हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि आप चाहें तो कर सकते हैं, हम आपको सपोर्ट करेंगे। इसके बाद शादी की डेट फाइनल हुई। शादी के दौरान बहुत से लोगों ने नेहा और अंगद को लेकर कमेंट किया। कुछ लोग कह रहे थे कि लड़की ने लेट शादी की है ना, तो कुछ का कहना था कि लड़का छोटा है लड़की से। वैसे देखा जाए तो इस तरह की गॉसिप और ताने शादियों में आम बात हैं।

अंगद के लिए क्या था खास?

अंगद के लिए क्या था खास?

इससे पहले अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी पर अंगद और नेहा इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। उस दौरान नेहा ने अंगद से पूछा कि हमारी शादी के दौरान सबसे डरावना पार्ट आपके लिए क्या था और आपके दिमाग में क्या चल रहा था। इस पर अंगद ने प्यार भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब मैंने तुमसे शादी करने की ठानी तो कुछ भी डरावना नहीं था, बल्कि मैंने अपनी छोटी शादी को जमकर एंजॉय किया। इसके अलावा जब हम दोनों अंतिम फेरा ले रहे थे तो मैं सबसे ज्यादा खुश हुआ क्योंकि तुम मेरी पत्नी बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+