मुझे काम मिलना बंद हो जाता इसलिए 6 महीने तक छिपाई अपनी प्रेग्नेंसी: नेहा धूपिया

मुंबई। पू्र्व मिस इंडिया और बॉलीवुड की हॉट बेब कही जाने वाली मॉडल-अभिनेत्री नेहा धूपिया ने आखिरकार उस राज से पर्दा उठा दिया है, जिसके बारे में उनके फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, जी हां, आपने सही समझा, बात यहां उनकी प्रेंगनेंसी की हो रही है, जिसके बारे में लोगों ने काफी कहानियां गढ़ डाली हैं।

नेहा धूपिया ने खोला बड़ा राज

नेहा धूपिया ने खोला बड़ा राज

दरअसल नेहा की शादी की खबर से लोग उतने हैरान नहीं हुए थे, जितने कि उनकी मां बनने की खबर से हुए थे, कुछ लोगों ने कहा था कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने अंगद बेदी से आनन-फानन में शादी की है।

मैं घर पर खाली बैठना नहीं चाहती थी: नेहा धूपिया

मैं घर पर खाली बैठना नहीं चाहती थी: नेहा धूपिया

फिलहाल अपनी प्रेंग्नेंसी के बारे में नेहा ने कहा कि उन्होंने 6 महीने तक अपनी गर्भवती होने की बात इसलिए छुपाई क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाए, नेहा ने कहा कि हमारे यहां माइंड सेट है लोगों का, वो गर्भवती स्त्रियों को, काम देना बंद कर देते हैं, मैं लकी हूं कि मेरा बेबी बंप भी 6 महीने तक नहीं दिखा। नेहा ने कहा कि वो खुद को खुश देखना चाहती थी और घर पर बैठना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये बात छुपाकर रखी।

अंगद को बेबी का बेसब्री से इंतजार है...

अंगद को बेबी का बेसब्री से इंतजार है...

नेहा ने अपने पति अंगद बेदी की तारीफ की और कहा कि मुझसे कहीं ज्यादा उन्हें बेबी के आने का इंतजार है, मुझे लगता है कि अंगद एक बहुत अच्छे पिता साबित होंगे। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने बेबी बंप के साथ एक खूबसूरत फोटोशूट कराया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

मॉडलिंग और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं नेहा धूपिया

मॉडलिंग और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं नेहा धूपिया

आपको बता दें कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+