'मेरी प्रेग्नेंसी का पता चला तभी अंगद कोरोना संक्रमित हो गए, लॉकडाउन की वजह से भी...'
'मेरी प्रेग्नेंसी का पता चला और अंगद कोरोना संक्रमित हो गए, लॉकडाउन की वजह से भी...'
मुंबई, 19 जुलाई: नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। नेहा ने सोशल मीडिया अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। बेबी बंप के साथ उन्होंने तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मेहर और पति अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद किस तरह की चीजें हुई उनको लेकर भी बात की है। अंगद के कोरोना संक्रमित होने और लॉकडाउन को लेकर भी उन्होंने बात की है।

मेरी प्रेग्नेंसी के बाद अंगद कोरोना संक्रमित हुए
नेहा ने एचटी के साथ एक बातचीत में कहा, मेरी प्रेग्नेंसी के शुरू में ही अंगद बेदी कोरोना पॉजिटिव हो गए। ये कोई आसान वक्त नहीं था। मैं, मेरी बेटी और अंगद तीनों इस मुश्किल वक्त से गुजरे। प्रेग्नेंट लेडी के आसपास कोरोना पॉजिटिव का होना और ज्यादा परेशान करता है। हालांकि इस दौरान अंगद ने लगातार मुझसे बात की और मुझे पॉजिटिव रहने में मदद की। अंगद बेदी इस साल मई में कोरोना संक्रमित हुए थे और 16 दिन के आइसोलेशन के बाद नेगेटिव हुए थे।

दूसरी बार प्रेग्नेंट होने का अनुभव अलग
नेहा ने कहा कि पहली बार जब वो प्रेग्नेंट हुईं, उससे इस बार का अनुभव अलग है। मैं हमेशा इसकी तुलना अपनी पहली गर्भावस्था से करती हूं तो दोनों में फर्क पाती हूं। नेहा ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से भी मुश्किल बढ़ी ही, लॉकडाउन ने प्रेग्नेंसी को आसान नहीं बनाया।

2018 में दिया था पहली बेटी को जन्म
नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से मई 2018 में शादी की थी। नवंबर 2018 को उन्होंने बेटी मेहर का जन्म दिया था। अब नेहा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। नेहा धूपिया ने कई फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया है। वहीं अंगद बेदी भी मॉडल और एक्टर हैं। अंगद बेदी क्रिकेटर भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications