अपनी उत्तेजक ड्रेस की वजह से Twitter पर ट्रोल हुईं गायिका नेहा भसीन, आए-भद्दे कमेंट
Recommended Video

नई दिल्ली। फिल्म 'सुल्तान' के सुपरहिट गीत ' जग घूमया' के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर नेहा भसीन इस बार अपनी गायिकी के लिए नहीं बल्कि दूसरी बातों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल नेहा ने हाल ही में अपने एक म्यूजिक कंसर्ट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर की थी, जिसकी वजह से वो ट्विटर पर ट्रोल हो गईं क्योंकि लोगों ने उनकी गायिकी को नजर अंदाज करते हुए उनके कपड़ों और लुक पर बातें करनी शुरु कर दी।
नेहा की तस्वीरें काफी बोल्ड
दरअसल नेहा ने जो तस्वीरें पोस्ट की थीं वो काफी बोल्ड थी, उनके पारदर्शी कपड़े उनके अंत:वस्त्र को भी दिखा रहे थे जिसके लिए उनके फैंस उनसे नाराज हो गए और उनक पर गंदे कमेंट करने लगे। देखते ही देखते नेहा भसीन ट्विटर पर ट्रोल हो गईं।

लोगों ने किए भद्दे कमेंट
लोगों ने उनके शरीर पर, उनकी स्टाइल पर और उनकी कामुक अदाओं पर काफी कुछ कह डाला। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में नेहा भसीन को बिकिनी टॉप और हाई वेस्ट शॉट्र्स में 'पंजाबी सॉन्ग मेरा लॉन्ग गवाचा' पर परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। नेहा इस वीडियो में बोल्ड मूव्स के साथ भांगड़ा करती हुई दिख रही हैं।

लोगों ने उड़ाया मजाक
लोगों ने नेहा के लिए लिखा कि अगर बिकनी दिखानी ही है तो अपने कमर और पेट की चर्बी को कम करो तो किसी ने लिखा कि इतनी अश्लील फीमेल सिंगर मैंने आज तक नहीं देखी। नेहा भसीन की ड्रेस को ट्रोलर्स ने शर्मनाक बताया है।

मखमली आवाज की मल्लिका नेहा भसीन
आपको बता दें मखमली आवाज की मल्लिका नेहा भसीन दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में चैनल V के रियलिटी शो VIVA गर्ल्स बैंड की थी। नेहा पंजाबी, तमिल और हिंदी फिल्मों के लिए गाने गा चुकी हैं। नेहा को पहली पहचान प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फैशन से मिली थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है और उसके बाद वो सुल्तान फिल्म के गाने ..जग घूमया... से लोगों के दिलों की रानी बन गईं।

कई बार निशाने पर आ चुकी हैं नेहा भसीन
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब नेहा की ड्रेस पर कमेंट हुआ है इससे पहले भी वो कई बार अपने बोल्ड लुक के जरिए ट्रोलर के निशाने पर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications