'ऋषि सर दुनिया से क्या गए ये तो.....', इस वजह से नीतू कपूर हुईं बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर सार्वजनिक की थी। जिस वजह से उनके फैन्स काफी खुश हैं। वहीं दूसरी ओर आलिया की सास नीतू कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दावा किया जा रहा कि वो अपनी बहू से मिलने लंदन गई हैं। वैसे तो नीतू एयरपोर्ट लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

पैपराजी ने पूछा ये सवाल

पैपराजी ने पूछा ये सवाल

एयरपोर्ट पर जैसे ही नीतू कपूर अपनी कार से उतरीं, वैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस पर नीतू ने पूछा कि आप लोग सोते नहीं हैं। जिसका जवाब देते हुए पैपराजी ने उसने पूछा लिया कि वो कहां जा रहीं? नीतू ने कहा कि उनकी बेटी लंदन में रहती है, वो उन्हीं से मिलने जा रही हैं। उनकी बहू यानी आलिया अभी शूट पर गई हुई हैं। इसके बाद पैपराजी ने उन्हें मुंह मीठा करवाने को कहा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ट्रोलर्स ने कही ये बात

ट्रोलर्स ने कही ये बात

नीतू का ये अंदाज ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि लगता है ऋषि कपूर ने मैडम को लाइम लाइट में आने नहीं दिया था। अब इच्छा पूरी कर रही हैं मैम। पितृसत्तात्मक सोच हर कम्यूनिटी क्लास में है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ऋषि जी के होते हुए ये बोल भी नहीं पाती थीं।

'नीतू जी बहुत घूम रही हैं'

'नीतू जी बहुत घूम रही हैं'

ट्रोलर्स यहीं पर नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा कि ऋषि सर क्या गए दुनिया से ये वापस इंडस्ट्री में आ गईं...वाह भाई वाह। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नीतू जी बहुत घूम रही हैं। ऋषि सर के साथ कभी दिखती भी नहीं थीं। हालांकि उनके बहुत से फैन्स ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

परिवार के लिए छोड़ा था करियर

परिवार के लिए छोड़ा था करियर

आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक थी। कहा जाता है कि नीतू ने ऋषि कपूर से शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया था। फिर उन्होंने सिर्फ परिवार और बच्चों पर ही ध्यान दिया। हालांकि जब उनके बच्चे बड़े हो गए तो वो कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।

खुशियों से भरा है ये साल

खुशियों से भरा है ये साल

वहीं साल 2022 कपूर खानदान के लिए खुशियों भरा रहा, जहां अप्रैल में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की। इसके दो महीने बाद ही आलिया ने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज दे दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अल्ट्रासाउंड की फोटो डाली थी, जिसमें उनके बेड के पास रणबीर भी बैठे नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+