पाकिस्तानी मूल की भारतीय बहू बनी राजस्थान में सरपंच, 5 महीने पहले ही मिली थी नागरिकता
नई

सिर्फ 362 वोटों के अंतर से मिली जीत
गौरतलब है कि राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2020 संपन्न होने के बाद रिजल्ट आ चुका है। इस बार के पंचायच चुनाव में टोंक जिले की नटवाड़ा ग्राम पंचायत की सीट सुर्खियों में रही। इस सीट पर पाकिस्तान में जन्मी 36 वर्षीय नीता कंवर ने जीत हासिल की है उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सोनू देवी को सिर्फ 362 वोटों से मात दी। नीता कंवर को 2494 वोटों में से कुल 1073 वोट मिले।

कौन हैं नीता कंवर?
नीता कंवर का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह आठ साल पहले भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने आई थीं। नीता नटवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व ठिकानेदार और तीन बार सरपंच रह चुके लक्ष्मण करण की बहू। आठ साल पहले नीता सोडा की शादी लक्ष्मण करण के बेटे पुण्य प्रताप करण के साथ हुई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद पांच माह पहले सितंबर 2019 में भारत की नागरिकता हासिल हुई है।

ससुर से मिली राजनीति की प्रेरणा
सरपंच चुनाव 2020 में नटवाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद नीता कंवर ने भी चुनाव में भाग्य आजमाने का फैसला लिया। नीता कंवर के ससुराल वाले नटवाड़ा गढ़ के आलिशान महल में रहता है। चुनाव 2020 में मैदान में उतरने के कारण नीता कंवर ने गांव के घर-घर जाकर वोट मांगती नजर आईं थी। नीता बताती हैं कि उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा ससुर लक्ष्मण करण से मिली। वहीं ग्रामीणों का स्नेह भी उन्हें सरपंच बनकर गांव का विकास करवाने के लिए प्रेरित किया है।
यह












Click it and Unblock the Notifications