NEET UG परीक्षा के सेंटर वाइज रिजल्ट में चौंकाने वाले आंकड़ें आए सामने, हरियाणा के सेंटर की खुली पोल
NTA Declares City, Centre-Wise NEET-UG Results: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशलन टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG का रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। एनटीए द्वारा अपलोड किए गए इस जिले और परीक्षा सेंटर वाइज परिणाम में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिससे इस परीक्षा में हुई धांधली की पोल खुल रही है।

हरियाणा में एक NEET टेस्ट सेंटर जहां छह छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे, अब एनटीए जो नया रिजल्ट अपलोट किया है उसमें पुराने रिजल्ट से गजब का विरोधाभास नजर आ रहा है। एनटीए द्वारा घोषित इस सेंटर वाइज रिजल्ट में किसी भी छात्र ने 682 से ऊपर स्कोर ही नहीं किया है।
हरदयाल पब्लिक स्कूल की खुली पोल
एनईईटी परिणामों के विश्लेषण से पता चला कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में हरदयाल पब्लिक स्कूल में कुल 494 छात्र परीक्षा दी। जिनमें सबसे अधिक स्कोर करने वाले कैंडीटेट का स्कोर 682 था, यानी केवल एक छात्र ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त, केवल 13 छात्र 600 से अधिक नंबर पाकर इस परीक्षा को पास कर पाए।
NEET में इसी सेंटर के दो छात्रों ने किया था टॉप
बता दें हरियाणा के इस हरदयाल पब्लिक स्कूल परीक्षा सेंटर को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दिनों पहले NEET परीक्षा के रिजल्ट का डेटा पहले अपलोड किया गया था, जिसमें छह छात्रों को सही स्कोर के साथ दिखाया गया था। जिसमें दो छात्रों ने क्रमशः 718 और 719 अंक हासिल किए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश
एक ही सेंटर के दो कैंडिडेट के नंबरों में समानता होने पर हंगामा शुरू हुआ और इस माममे में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और grace points को रद्द कर दिया और 1,563 कैंडिडेट को दोबारा परीक्षा देने का आदेश दिया। इनमें से करीब 800 छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications