गुजराती, मराठी समेत 8 भाषाओं में होगी नीट की परीक्षा: स्वास्थ्य मंत्रालय
हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बंगला, असमिया, तेलुगू और तमिल समेत 8 भाषाओं में नीट की परीक्षा होगी।
नई दिल्ली।एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 8 भाषाओं में होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर अहम ऐलान किया है, जिसके मुताबिक अब नीट की प्रवेश परीक्षा छात्र अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी दे सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा कर दी है कि अगले अकादमिक सत्र यानी 2017-18 से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 8 भाषाओं में होगी। जिसमें गुजराती, मराठी, बंगाली, असमी, तेलुगू और तमिल शामिल हैं।
यानी अब आप नीट की प्रवेश परीक्षा हिंदी, अंग्रेज, गुजराती, मराठी, बंगाली, असम, तमिल, तेलगु में परीक्षा दे सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह फैसला मई में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और सचिवों के साथ हुई बैठक में मिले सुझावों के आधार पर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications