NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NTA ने केंद्रवार जारी किए रिजल्ट, यहां करें चेक
NEET-UG परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हर एक एग्जाम सेंटर का परीक्षा परिणाम केंद्रवार जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने सेंटर वाइज जारी किए हैं। जिसमें शहर और केंद्र के हिसाब से अंकों का ब्यौरा दिया गया
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने 20 जुलाई दोपहर 12 बजे से पहले नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम केंद्रवार रिलीज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि अंकों का खुलासा किया जाना चाहिए, लेकिन छात्रों की पहचान गोपनीय रहनी चाहिए।

सेंटर वाइट रिजल्ट एनटीए नीट की वेबसाइट exam.nta.ac.in और neet.ntaonline.in. पर उपलब्ध हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थी, जिसमे परीक्षा के परिणाम के प्रकाशन में पारदर्शिता की अपील की गई थी।
जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने NTA को छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को उनकी पहचान बताए बिना प्रकाशित करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने प्रस्तुत किया है कि यह उचित होगा अगर NEET-UG 2024 परीक्षा के परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएं। जिससे कि उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त केंद्रवार अंकों में कुछ पारदर्शिता लाई जा सके।
हम एनटीए को निर्देश देते हैं कि वह NEET-UG 2024 परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को प्रकाशित करे और साथ ही यह सुनिश्चित करे कि छात्रों की पहचान गुप्त रहे। परिणाम प्रत्येक केंद्र और शहर के संबंध में अलग-अलग घोषित किए जाने चाहिए।
सुनवाई के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र लीक, सप्लिमेंट्री मार्क्स और NEET-UG प्रश्नों में विसंगतियों के बारे में चिंता जताई। शीर्ष अदालत ने इन कथित गड़बड़ियों के बारे में NTA से सवाल पूछे और आगे की सुनवाई 22 जुलाई के लिए निर्धारित की।
बता दें कि NEET-UG एक देशव्यवापी परीक्षा है जो NTA द्वारा देशभर में सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस साल की परीक्षा 5 मई को 4750 केंद्रों पर हुई थी जिसमें लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।












Click it and Unblock the Notifications