NEET 2024: रिजल्ट पर विवाद के बाद NTA ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़े कैसे मिले 718/719 अंक?
NEET 2024: नीट परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए कटघरे में है। इस बीच एनटीए ने नीट 2024 विवाद से जुड़े तमाम सवालों का जवाब दिया है। इस पूरे मसले से जुड़े अहम सवालों का एनटीए ने जवाब दिया है।
दरअसल नीट की परीक्षा के रिजल्ट में अनियमितता की वजह से नीट कटघरे में है। नीट की परीक्षा 5 मई को हुई थी और 4 जून के इसके नतीजे जारी किए गए थे।

नीट की परीक्षा में 6 छात्रों ने पहली रैंक हासिल की है, जिनके नंबर 720 में से 720 हैं। यही नहीं कुछ छात्रों को तो 718 और 719 अंक भी मिले हैं।
जोकि तकरीबन असंभव है क्यों कि मार्किंग की प्रक्रिया हर सही जवाब के लिए +4 है जबकि गलत जवाब के लिए -1 है। रिजल्ट को पहले 10 जून को जारी किया जाना था, लेकिन इसे 4 जून को ही जारी कर दिया गया, जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे।
NEET 2024 से जुड़े अहम सवाल और जवाब
1- क्या पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नीट के लिए अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ?
जवाब- हां, 16.85 फीसदी का इजाफा
2- कितने छात्र NEET UG (2024) के लिए क्वालिफाई हुए?
जवाब- 13.16 लाख छात्र क्वालिफाई हुए
3- कैसे छात्र 720 में से 718-719 अंक हासिल कर सकते हैं ?
जवाब- ग्रेस मार्क योजना के तहत एक छात्र ने 718 अंक हासिल किए हैं जबकि दूसरे ने 719 अंक हासिल किया है।
4- आखिर ये 718/719 अंक का क्या मसला है?
जवाब- ग्रेस मार्क योजना के वापस होने के साथ यह विवाद खत्म हो गया है
5- क्या 1563 छात्रों से इतर भी छात्रों ने कंपेंसेटरी मार्क हासिल किए हैं?
जवाब- सिर्फ इन्ही छात्रों को ग्रेस मार्क मिले थे क्योंकि परीक्षा में इनका समय खराब हुआ था।
6- जिन 44 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है और फिजिक्स के दो सवालों के सही जवाब का फायदा मिला, क्या उन्हें भी ग्रेस मार्क दिया गया है?
जवाब- नहीं, ग्रेस मार्क सिर्फ उन्हें दिया गया है, जिनका परीक्षा में समय खराब हुआ था
7- राजस्थान के सवाई माधोपुर में परीक्षा के दिन क्या सेंटर पर क्या हुआ ?
जवाब- प्रश्न पत्र गलती से बांट दिए गए, जिन्हें हिंदी में देना था, उन्हें अंग्रेजी का प्रश्न पत्र दे दिया गया, जबकि अंग्रेजी वालों को हिंदी का दे दिया गया। इन्ही कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिससे लगा कि पेपर लीक हो गया है।
8- पिछले वर्ष की तुलना में नीट के कट-ऑफ में अंतर क्यों है ?
जवाब- पाठ्यक्रम घटने और प्रश्नपत्र कम कठिन होने की वजह से ऐसा हुआ है, छात्रों की संख्या बढ़ी है, प्रयासों की संख्या भी घटी है।
9- नीट 2024 की परीक्षा में 100 टॉप करने वाले छात्रों और उनके सेंटर-स्कूल बोर्ड की जानकारी
जवाब- 17 राज्यों में 73 सीबीएसई, 27 स्टेट बोर्ड ने 55 शहरों में 89 सेंटर पर परीक्षा कराई
10- 10 दिन पहले क्यों रिजल्ट जारी किए गए ?
जवाब- 4 जून को रिजल्ट जारी करने का चुनाव के नतीजों से कुछ लेनादेना नहीं है। जल्दी रिजल्ट इसलिए जारी हुए ताकि छात्रों की काउंसलिंग और एडमिशन जल्दी हो सके।
11- ओएमआर आंसर शीट जोकि ईमेल पर साझा की गई है, अंकों में गड़बड़ी के वीडियो पर क्या कहना है
जवाब- एनटीए की ओर से कोई भी फटी हुई ओएमआर शीट नहीं भेजी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आंसर शीट सही है और स्कोर बिल्कुल सही हैं।
12- ये ग्रेस मार्क का क्या विवाद है ?
जवाब- एनटीए 23 जून को फिर से टेस्ट कराएगा, रिजल्ट 30 जून को जारी किए जाएंगे। जिसमे 1563 छात्र हिस्सा लेंगे। उनके ग्रेस मार्क को वापस ले लिया गया है। जिन लोगों ने री टेस्ट का विकल्प चुना है उनका ग्रेस मार्क काट लिया जाएगा।
13- सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को क्या कहा ?
जवाब- सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि एनटीए कमेटी का फिर से टेस्ट कराने का फैसला सही है।
14- क्या यह सही है कि ग्रेस मार्क विवाद की जांच के लिए अन्य कमेटी का गठन हुआ है?
जवाब- हां, यह कमेटी 1563 छात्रों के मसले को देखेगी, उनके समय का जो नुकसान हुआ था, उसकी जांच करेगी।
15- क्या छात्रों को प्रोविजनल आंसर कीम को चुनौती देने का मौका मिला ?
जवाब- सब्जेक्ट एक्सपर्ट की ओर से वेरिफाई करने के बाद 3 जून को फाइनल आंसर की जारी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications