Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NEET 2019: ओडिशा में NEET 20 मई को, Cyclone Fani के कारण टली थी परीक्षा

नई दिल्ली। ओडिशा में आए 'चक्रवात फानी' के कारण 5 मई को आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(NEET) 2019 की परीक्षा राहत और पुनर्वास कार्य के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब नीट परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। NEET का एग्जाम ओडिशा में विभिन्न सेंटरों पर 20 मई को आयोजित कराया जाएगा। फानी चक्रवात के गुजर जाने के बाद ओडिशा में स्थिति सामान्य हो रही है। रेलवे समेत अन्य यातायात के साधन फिर से धीरे-धीरे शुरू हो रहे हैं।

NEET 2019 for Odisha centres to be conducted on May 20

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के शिक्षा सचिव आर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, ओडिशा के लिए #NEET परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। शिक्षा सचिव की ओऱ से जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि, परीक्षा का समय सुबह 10:00 AM से लेकर 1:00 PM बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह ही रहेंगे। संशोधित एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए NEET की वेबसाइट की चेक करते रहने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 अब 20 मई, 2019 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET 2019 का आयोजन कर रही है। इससे पहले सीबीएसई इसका आयोजन करती थी।

गौरतलब है कि एमबीबीएस और बीडीएस मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए कल (5 मई) देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। AIIMS और JIPMER पुदुचेरी इंस्टीट्यूट्स को छोड़कर देश के सभी मेडिकल संस्थानों में इसी परीक्षा के जरिए दाखिला होता है। NEET 2019 के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस वृद्धि के पीछे का कारण NEET को भारतीय छात्रों के लिए विदेश में भी अध्ययन करने के लिए अनिवार्य होना बताया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+