नीना गुप्ता के पति विवेक मेहरा को बेटी मसाबा ने कहा- Happy Father's Day, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली, 20 जून: पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च की थी, जिसका नाम 'सच कहूं तोः मेरी आत्मकथा' है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के जुड़े काफी राज खोले। उनके साथ ही उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का भी नाम हमेशा चर्चा में रहता है, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वैसे तो नीना ने सिंगल मदर के तौर पर मसाबा की परवरिश की, लेकिन अब फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने पिता के लिए एक खास मैसेज लिखा।

नीना के पति को किया विश

नीना के पति को किया विश

दरअसल नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के साथ लंबे वक्त तक रिश्ते में रहीं। बाद में जब उनके बीच दूरियां बढ़ गईं तो मसाबा का जन्म हुआ। नीना के पास शादी के कई प्रस्ताव आए लेकिन उन्होंने अकेले ही बेटी की परवरिश की। बाद में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी रचाई। अब फादर्स डे पर मसाबा ने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें नीना, उनके पति और मसाबा साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हैप्पी फादर्स डे। साथ ही विवेक को टैग किया।

मां-बाप के साथ बिताया वक्त

मां-बाप के साथ बिताया वक्त

आपको बता दें कि जब लॉकडाउन लगा था तो नीना ने मुक्तेश्वर के पहाड़ों पर स्थित अपने घर पर काफी महीने बिताए। उस दौरान उनके पति विवेक भी उनके साथ थे। बाद में मसाबा भी वहां पर पहुंच गईं। उन्होंने उत्तराखंड के गांवों और अपने घर से जुड़ी काफी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। फिलहाल मसाबा अपने फैशन लेवल 'मसाबा' के लिए काम कर रहीं। इससे पहले उन्होंने एटीवी के एक शो में जज की भूमिका निभाई थी।

नीना नहीं चाहती थीं किसी का नाम

1980 के दशक में विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता रिलेशनशिप में थीं। बाद में नीना ने अकेले बच्ची को जन्म देने का फैसला लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने कहा था कि भले ही प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पास शादी के प्रस्ताव थे लेकिन सिर्फ बच्चे को नाम देने और पैसे के लिए उन्होंने समझौता नहीं करने का फैसला किया। कुछ लोग तो उन्हें समलैंगिग पुरुष के साथ शादी करने की सलाह देते थे, लेकिन वो अपने फैसले पर अड़ी रहीं और उन्हें इस बात पर गर्व है।

Recommended Video

    Father's Day: Kareena से Ayushmann तक Bollywood celebs ने ऐसे पिता पर बरसाया प्यार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+