Neelam Shinde Case: नीलम शिंदे के परिवार को मिला इमरजेंसी VISA, 1 मार्च को अमेरिका के लिए रवाना होगा परिवार
Neelam Shinde Case: अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को आपातकालीन वीजा दे दिया है। वीजा मिलने के बाद उनका परिवार शनिवार (1 मार्च) को अमेरिका के लिए रवाना होगा। बता दें कि छात्रा नीलम शिंदे कैलिफोर्निया में एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद कोमा में है।

परिवार ने दी जानकारी
नीलम के पिता तान्हाजी शिंदे ने समाचार एजेंसी PTI से कहा, "16 फरवरी को मुझे उसके रूममेट ने फोन किया। हालांकि, उसने दुर्घटना के बारे में मुझे नहीं बताया। बाद में, उसने नीलम के चाचा को इसकी जानकारी दी। वह अब भी कोमा में है, लेकिन उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।'
'हम यहां दूतावास पहुंचे। उन्होंने हमारा इंटरव्यू लिया और आधे घंटे में वीजा जारी कर दिया। हम कल (शनिवार) अमेरिका के लिए निकलेंगे।'
पिता ने सरकार का किया धन्यवाद
तान्हाजी शिंदे ने वीजा मिलने पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'केंद्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों ने हमारी बहुत मदद की। मीडिया ने भी हमारी मदद की। मेरी बेटी कोमा में है। हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। मैं सिर्फ यही प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाए।'
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली हैं नीलम शिंदे
महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली नीलम शिंदे 14 फरवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। तब से वह अस्पताल में कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम को सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। जब परिवार को इसका खबर लगी तो परिवार के लोगों ने भारत सरकार से मदद मांगी थी।
परिवार की अपील पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले को अमेरिका के साथ उठाया था। इसके बाद परिवार को आपात कालीन वीजा दिया गया।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं नीलम शिंदे को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने 58 वर्षीय आरोपी लॉरेंस गैल्लोज को गिरफ्तार किया है। जिसने 14 फरवरी को फेयर ओक्स बुलेवार्ड पर नीलम को टक्कर मारी थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications