बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने डीएसपी को दी फोन पर धमकी
पटना(मुकंद सिंह)। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बाढ के एसडीपीओ को जेल से फोन पर धमकी दी है, जिसकी वजह से विधायक अनंत सिंह पर केस दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस ने अनंत के निजी सहायक संजीत सिंह को चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया था। संजीत की गिरफ्तारी उस वक़्त हुई जब वह मोकामा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था।
वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बिहटा निवासी बिल्डर राजू सिंह अपहरण सहित एक और मामले में अभियुक्त था लेकिन न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी पर रोक थी, उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को भी खंगाला जा रहा है। अपने सहयोगी की गिरफ्तारी से नाराज अनंत सिंह ने फोन पर बाढ़ के एसडीपीओ को जेल से ही धमकी दे डाली।













Click it and Unblock the Notifications