लालू बच्चों को पढ़ा नहीं पाए ,बिहार के युवाओं को क्या खाक शिक्षित करेंगे?
मुजफ्फरपुर| बिहार इस समय चुनावी रंग में रंगा हुआ है, लोगों के कटाक्ष एक-दूसरे पर जारी हैं, इसलिए जब भी किसी को मौका मिलता है लोग उसे छोड़ते नहीं हैं।इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और सांसद चिराग पासवान बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को नहीं बक्शा और जमकर उन पर बयानबाजी की।
चिराग ने कहा कि जब लालू अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाए तो बिहार के युवाओं को क्या खाक शिक्षित कैसे करा पाएंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया।गौरतलब है कि चिराग भाजपा प्रत्याशी सुरेश शर्मा के पक्ष में प्रचार में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications