पुणे में भारी बारिश से 11 लोगों की मौत, सीएम बोले- एनडीआरएफ की टीमें भेजी गईं

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारी और नियंत्रण कक्ष पुणे कलेक्टर और नगर निगम के साथ लगातार संपर्क में है।

एनडीआरएफ की दो टीमें पुणे और दो को बारामती भेज दिया गया है। एक अन्य टीम भी बारामती की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी बांध के निर्वहन की बारीकी से निगरानी कर रही है।

Devendra Fadanvis

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुणे और इसके आसपास भारी बारिश से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी गहरी संवेदनाएं इन परिवारों के साथ हैं। हम सभी तरह की जरूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

बता दें पुणे के साहकर नगर में मूसलाधार बारिश के चलते एक दीवार भी ढह गई है। इस हादसे में मलबे में दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक लड़का और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

मामले पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत रानपिसे का कहना है कि बुधवार रात दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 9 साल का लड़का भी शामिल है। भारी बारिश से इस क्षेत्र में पानी भर गया था। सिंहगढ़ मार्ग पर पानी में बहने वाली एक गाड़ी से भी एक शख्स का शव बरामद हुआ है।

पुणे और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई निचले इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस आपदा में दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा 100 से अधिक वाहन भी बह गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवल किशोर राम ने गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+