मुंबई पुल हादसे में लापता लोगों को ढूंढ़ने उतरी नौसेना
मंगलवार देर रात को मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला पुल गिरने की वजह से दो बसें और 22 लोग लापता हो गए हैं। लोगों के मुताबिक पानी का बहाव बहुत अधिक तेज था, जिसके चलते पुल गिर गया है। इस घटना में लापता लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की चार टीमें पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
एनडीआरएफ की इन टीमों में कुल मिलाकर 115 लोग मौजूद हैं, जो 12 नावों के सहारे बचाव कार्य कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को समझते हुए बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर एनडीआरएफ के अलावा भारतीय वायुसेना का विमान भी पहुंच चुका है। लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए एक सी किंग 42बी हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। साथ ही एक चेतक हेलिकॉप्टर को भी इसी काम में लगाया गया है। घटनास्थल पर बचाव दलों के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।
रायगढ़ जिले के कलेक्टर शीतल उगाले के मुताबिक, अब तक 2 लोगों के शव मिल चुके हैं। एनडीआरएफ के अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार दो बसों के अलावा कुछ कारें भी लापता हैं। आपको बता दें कि ये पुल अंग्रेजों के जमाने का पुल है, जिसकी लंबाई करीब 5 किलोमीटर थी।












Click it and Unblock the Notifications