अटल बिहारी वाजपेयी पर होगा अब दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम!
दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है।
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम बदलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 4-5 सदस्यों ने प्रस्ताव रखा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी मैदान' रखा जाए। माना जा रहा है कि नगर निगम की आगामी बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश कर इसे पारित कराया जा सकता है। गौरतलब है कि भाजपा शासित कई राज्यों में भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर योजनाओं का नामकरण करने की तैयारी चल रही है।

ऐतिहासिक आंदोलनों का गवाह रहा है रामलीला मैदान
दिल्ली का रामलीला मैदान कई ऐतिहासिक आंदोलनों का गवाह रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जम्मू-कश्मीर को लेकर यहीं से सत्याग्रह शुरू किया था। 1975 में जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की, तो दिल्ली के रामलीला मैदान में ही जयप्रकाश नारायण के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने भी रैली की थी। लोकपाल बिल की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में ही अनशन किया था। 2013 में जब दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने इसी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कैसे बदला जाएगा मैदान का नाम
रामलीला मैदान का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के लिए सबसे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रिनेमिंग काउंसिल के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद रिनेमिंग काउंसिल में शामिल मेयर और नेता विपक्ष सहित नगर निगम के 6 सदस्य इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त प्रस्ताव देने वालों से नाम बदलने की वजह पूछकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद नगर निगम आयुक्त की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद नाम बदलने पर फैसला लिया जाएगा।

JNU में अटल के नाम पर स्कूल
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को वामपंथी छात्र राजनीति का गढ़ माने जाने वाले दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बनने वाले नए मैनेजमेंट स्कूल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया गया था। जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार के साइन किए हुए एक प्रेस नोट में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने प्रस्ताव रखा है कि विश्वविद्यालय के अंदर बनने वाले स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप' रखा जाए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications