Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केरल में बीजेपी को बड़ा झटका, तीन सीटों पर NDA उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

कोच्चि। केरल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को झटका लगा है। 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए थालास्सेरी, गुरुवयूर और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों के उनके उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को जांच अधिकारियों ने खारिज कर दिया। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार और एक सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है।

NDAs Nominations of BJP Candidates Rejected in 3 Seats in Kerala

कन्नूर जिले में थालास्सेरी और त्रिशूर जिले में गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होना पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है। भाजपा राज्य में माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ दोनों के एक विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इडुक्की जिले के देवीकुलम में भाजपा के सहयोगी अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार आरएम धनलक्ष्मी के नामांकन को कथित तौर पर अपूर्ण फॉर्म जमा करने के कारण खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि थालास्सेरी और गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन को अनिवार्य दस्तावेजों जमा नहीं कर पाने के कारण खारिज कर दिया गया। भाजपा के कन्नूर जिला अध्यक्ष एन हरिदास थालास्सेरी के लिए पार्टी के उम्मीदवार थे। नामांकन खारिज होने के साथ ही थालास्सेरी में पार्टी का अब कोई उम्मीदवार नहीं है, जहां साल 2016 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मत 22,215 वोट हासिल किए थे। हरिदास ने कहा कि पार्टी निर्वाचन अधिकारी के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।

गुरुवायूर सीट से भाजपा उम्मीदवार और महिला मोर्चा की अध्यक्ष निवेदिता ने कहा कि, मेरे नामांकन में केवल एक छोटी सी तकनीकी त्रुटि थी, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने छूट देने से इनकार कर दिया। हमें 3 बजे से पहले प्रदान करने के लिए कहा गया था। हालांकि हमने इसे ऑनलाइन जमा किया था, यह स्वीकार नहीं किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+