राष्ट्रपति चुनाव: सीताराम येचुरी ने दी राष्ट्रपति उम्मीदवार बताने की डेडलाइन
सीताराम येचूरी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर बात करते हुए कहा कि एनडीए को पहले अपना उम्मीदवार बताना चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार हो उसकी छवी सेक्युलर होनी चाहिए।
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार से 20 जून तक अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का एलान करने को कहा है। येचुरी ने शनिवार को कहा कि अगर एनडीए बीस जून तक अपने उम्मीदवार का नाम नहीं बताती तो वो 21 जून को विपक्ष से सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार तय करने की अपील करेंगे।

सीताराम येचुरी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर बात करते हुए कहा कि एनडीए को पहले अपना उम्मीदवार बताना चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार हो उसकी छवी सेक्युलर होनी चाहिए।
आपको बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी।भारत के अगले राष्ट्रपति का सर्वसम्मति से चुनाव करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे। सोनिया और दोनों केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली थी। बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम पेश नहीं किया है। राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के दोनों बड़े नेता राजनाथ सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे ने समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव और बसपा के नेता सतीश चंद्र मिश्रा से भी मुलाकात की थी।
राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है और नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है जबकि उम्मीदवार अपना नाम 1 जुलाई तक वापस ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications