NDA Meeting: विपक्षी एकता पर पीएम मोदी का हमला, बोले- भ्रष्ट नीयत वाले 'गठबंधन' से देश को नुकसान
विपक्ष की बैठक को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा हमला बोला। एनडीए की बैठक में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए के लिए हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि रहा है। जबकि भ्रष्ट नीयति से वाले गठबंधन देश को नुकसान पहुंचाते हैं।
PM Modi in NDA Meeting: दिल्ली में आयोजित एनडीए की मीटिंग में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को गठबंधन को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि हमारे लिए गठबंधन मजबूरी नहीं, मजबूती का माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन और मजबूरी का प्रतीक नहीं है, बल्कि गठबंधन और योगदान का प्रतीक है। एनडीए में कोई भी पार्टी छोटी या बड़ी नहीं है। हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर एक साथ चल रहे हैं। जबकि भ्रष्ट नीयति से बनाए गए गठबंधन से देश का कभी हित नहीं होता।
एनडीए के बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के लिए राष्ट्र, राष्ट्र की सुरक्षा, प्रगति और लोगों का सशक्तिकरण प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्ष के एकता को निशाने पर लेते हुए कहा कि भ्रष्ट नीयति के गठबंधन से देश का हित नहीं होता। वहीं पीएम ने एनडीए के सराहना करते हुए कहा कि ये गठबंधन किसी मजबूरी नहीं बल्कि देश की मजबूती के लिए बना है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को 50 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का दावा किया। पीएम ने कहा के एनडीए के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

विपक्ष से एनडीए की तुलना करते हुए मंच से पीएम मोदी ने कहा, "जब हम विपक्ष में थे, तब भी हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। हमने पिछली सरकारों के घोटालों का पर्दाफाश किया, लेकिन लोगों के जनादेश पर कभी सवाल नहीं उठाया या अपमान नहीं किया। हमने सत्तारूढ़ सरकारों के खिलाफ कभी भी विदेशी शक्तियों की मदद नहीं ली।"
विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए का मतलब है "New India, Development, Aspiration" (नए भारत की आकांक्षा)। पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब एनडीए विपक्ष में था तब भी कभी भी लोगों के जनादेश का अपमान नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "एनडीए की 25 साल की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। ये वो समय है जब हमारा देश आने वाले 25 साल में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है। ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है।"
पीएम ने आगे कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा तो हो सकती है लेकिन शत्रुता नहीं। दुर्भाग्य से आज विपक्ष ने हमें गाली देना ही अपनी पहचान बना ली है। हमने हमेशा भारत को सभी राजनीतिक हितों से ऊपर रखा। यह एनडीए सरकार ही है जिसने प्रणब दा को भारत रत्न से सम्मानित किया। पीएम ने कहा, "एनडीए ने शरद पवार, मुलायम सिंह यादव, गुलाम नबी आजाद, मुजफ्फर बेग और कई अन्य नेताओं को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जो बीजेपी-एनडीए के साथ नहीं थे। हमने हमेशा भारत को सभी राजनीतिक हितों से ऊपर रखा।"












Click it and Unblock the Notifications