NDA CM Conclave में जाति जनगणना और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव पारित, नड्डा बोले - 'वंचितों के लिए न्याय जरूरी'

NDA CM Conclave: रविवार, 25 मई को दिल्ली में NDA के मुख्यमंत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थें। इस बैठक के दौरान दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए पहला 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करते हुए और दूसरा जातिगत जनगणना के समर्थन में।

सम्मेलन के अंत में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में NDA के सभी नेताओं ने एकमत होकर दोनों प्रस्तावों को पारित किया है।

nda-cm-conclave

CM Conclave में पारित हुआ ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव

जेपी नड्डा ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए का मुख्यमंत्री सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें हमारे 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री उपस्थित थे। पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर पर पारित किया गया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना द्वारा जो साहसिक कार्रवाई की गई, उसकी सभी नेताओं ने सराहना की। सशस्त्र बलों की वीरता की प्रशंसा की गई।"

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रस्ताव भारतीय सेना के साहस और सरकार की तत्परता को सलाम करता है, जिसने आतंकवाद के खिलाफ त्वरित और निर्णायक प्रतिक्रिया दी।

जाति जनगणना पर भी सहमति

सम्मेलन में जाति आधारित जनगणना को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस विषय पर स्पष्ट करते हुए कहा कि यह निर्णय किसी प्रकार की जातिवादी राजनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का एक सामाजिक प्रयास है।

नड्डा ने कहा, "आज सम्मेलन में जाति जनगणना पर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया। सभी नेताओं ने इसका समर्थन किया और प्रधानमंत्री मोदी को इस फैसले के लिए बधाई दी। हमने यह स्पष्ट किया है कि हम जातिवाद की राजनीति नहीं करते, बल्कि वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं। समाज की यही आवश्यकता है।"

CM Conclave में छत्तीसगढ़ मॉडल की सराहना

सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के विकास मॉडल और नवाचारों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'बस्तर ओलंपिक' और 'बस्तर पांडुम' जैसी पहलों पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य उपस्थित मुख्यमंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुशासन और नवाचार आधारित राज्य-स्तरीय पहलों पर चर्चा की गई।

CM Conclave में ये वरिष्ठ नेता रहें मौजूद

इस एकदिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक सुशासन को बढ़ावा देने और राज्यों की अच्छी पहलों को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

एनडीए का यह सम्मेलन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं ने एक बार फिर अपनी एकजुटता और जनहित की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+