भाजपा के अपने ही सहयोगी ने बढ़ाई मुश्किल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है, उसके बाद से साध्वी प्रज्ञा लगातार सुर्खियों में हैं। तमाम विपक्षी दल साध्वी को टिकट दिए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन अब एनडीए के सहयोगी ने ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ बयान दिया है, जोकि भाजपा की मुश्किल को बढ़ा सकता है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुखिया रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ एटीएस के पास पर्याप्त सबूत था।

साध्वी के बयान से असहमत
अठावले ने कहा कि वह भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान से असहमत हैं। उन्होंने कहा कि एटीएस चीफ हेमंत करकरे के पास साध्वी के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। एक खबर का हवाला देते हुए अठावले ने कहा कि साध्वी का नाम मालेगांव ब्लास्ट में आया था और हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। करकरे लोगों को आतंकियों से बचाते समय शहीद हो गए थे। मैं साध्वी के बयान से सहमत नहीं हूं। हम इसकी आलोचना करते हैं। यह कोर्ट पर है कि तय करे क्या सही है और क्या गलत।

साध्वी ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि करकरे 26/11 में उनके श्राप की वजह से मरे थे। उन्होंने कहा था कि मैंने करकरे को श्राप दिया था, क्योंकि 2008 में जब वह मालेगांव धमाके की जांच कर रहा था तो वह मुझे बहुत यातना देता था। बता दें कि ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। भाजपा ने उन्हें भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया है।

एनडीए जीतेगी 350 सीट
अठावले ने कहा कि अगर हमारी पार्टी होती तो हम कभी भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट नहीं देते। अठावले ने इस लोकसभा चुनाव में इस बात का भरोसा जताया है कि एनडीए 350 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अच्छा मंत्रालय देंगे। उनसे जब पूछा गया कि अगर आपको रक्षा मंत्री बनाया जाता है तो पाकिस्तान के खिलाफ आपकी क्या नीति होगी तो उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान हमारे देश में आतंक फैलाएगा तो पाकिस्तान पर हमला कर देंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications