राष्ट्रपति मुर्मू पर दिए बयान से बढ़ी कांग्रेस MP उदित राज की मुश्किल, NCW ने भेजा नोटिस
कांग्रेस सांसद उदित राज अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए 'चमचा' शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान पर भाजपा ने आपत्ति ने जताई थी। वहीं, इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने सांसद उदित राज को नोटिस भेजा है। आयोग की तरफ से उन्हें 10 अक्टूबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
Recommended Video

दरअसल, राष्ट्रपति मूर्मू ने एक बयान में कहा था कि गुजरात का नमक देश की 70 प्रतिशत जनता खाती है। राष्ट्रपति के इसी बयान को लेकर बुधवार को उदिराज ने एक विवादित बयान दे डाला। राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कि किसी भी देश को ऐसा राष्ट्रपति न मिले। चमचागिरी की भी हद होती है। राष्ट्रपति कह रही हैं कि 70 प्रतिशत जनता गुजरात का नमक खाती है। खुद नमक खाकर जिंदगी गुजारे तो पता चलेगा।
उदित राज के इस बयान को भाजपा ने आदिवासी विरोधी बताया था। साथ ही इसको लेकर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि उदित राज ने न सिर्फ राष्ट्रपति मुर्मू, बल्कि शीर्ष संवैधानिक पद का भी अपमान किया है। साथ ही उन्होंने उदित राज के इस बयान के लिए कांग्रेस को भी घेरा था। कांग्रेस से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस उदित राज के इस बयान के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी।
वहीं, इससे पहले गुरुवार को उदित राज के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई थी। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि कड़ी मेहनत करके देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली महिला के खिलाफ इस तरह का बयान देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में उदितराज को इस बयान पर माफी मांगना चाहिए। साथ ही आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि वह आज उन्हें मामले में नोटिस भेजेंगी।
ये भी पढ़ें- National Herald Case: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की ED ने खारिज की मांग, 7 अक्टूबर को ही होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications