NCT Amendment Bill 2023: राज्यसभा में 'हां-131, ना-102' के साथ दिल्ली सेवा विधेयक पारित
विपक्ष की तमाम आपत्तियों और विरोध के बावजूद राज्यसभा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया। बिल के समर्थन में 131 सांसदों ने वोट डाले।
NCT Amendment Bill 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शासन को लेकर एनसीटी बिल (संसोधन) 2023 को राज्यसभा ने पारित कर दिया। बिल का 131 सांसदों ने समर्थन किया। जबकि इसको विरोध में 102 वोट पड़े। वोटिंग से पहले बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पर सांसदों को बिंदुवार जवाब दिया। शाह ने कहा, यह बिल हम शक्ति को केंद्र के हाथ में लाने के लिए नहीं बल्कि केंद्र को दी हुई शक्ति पर दिल्ली UT की सरकार अतिक्रमण करती है, इसको वैधानिक रूप से रोकने के लिए लाए हैं।
राज्यसभा ने GNCTD बिल, 2023 सोमवार (07 जुलाई) को 131 सांसदों के समर्थन से पारित कर दिया। जबकि इस बिल के विरोध में 102 सांसदों का वोट पड़ा। बिल पारित होने के बाद मोदी-मोदी के नारे लगाए गए।

इससे पहले राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पर अहम चर्चा हुई। विपक्ष की ओर से नए संशोधन बिल को लेकर आपत्तियों पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही है। शाह ने आरोप लगाया कि अगर दिल्ली की विधान सभा का किसी ने सबसे ज्यादा नुकसान किया है तो वो कांग्रेस है। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस 'आप' की गोदी में बैठी हुई है। इस बयान को लेकर सदन में हंगामा भी हुआ और कांग्रेस सदस्यों ने अमित शाह के बयान को असंसदीय बताया।












Click it and Unblock the Notifications