मुश्किल में Twitter, अब NCPCR ने दर्ज कराई FIR, बैन करने की उठाई मांग
नई दिल्ली, मई 31: नए वेब नियमों को लेकर सरकार की नाराजगी का सामना कर रहे ट्विटर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने ट्विटर के खिलाफ गलत सूचना देने और पॉस्को अधिनियम का उल्लंघन करने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसकी जानकारी एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने दी है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक जांच के दौरान माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर ने गलत जानकारी दी है। आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों के लिए इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस बंद करने की मांग भी उठाई है, उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए सेफ नहीं हैं।
Complaint filed against Twitter for providing misinformation & violating POCSO Act, FIR registered. We've written to Centre that children shouldn't be given access to Twitter till the platform isn't safe for them: Chairman, National Commission for Protection of Child Rights pic.twitter.com/SS0iZwQL25
— ANI (@ANI) May 31, 2021
सोमवार को प्रियांक कानूनगो ने बताया कि ट्विटर के खिलाफ गलत सूचना देने और POCSO अधिनियम का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज, प्राथमिकी दर्ज की गई। हमने केंद्र को लिखा है कि बच्चों को तब तक ट्विटर का एक्सेस नहीं दिया जाना चाहिए, जब तक कि यह प्लेटफॉर्म उनके लिए सुरक्षित न हो।
इधर, सरकारी ओर से जारी नए आईटी नियमों को लेकर भी ट्विटर अपना रुख साफ नहीं कर रहा है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ट्विटर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021(नए आईटी कानून) के कथित गैर-अनुपालन को लेकर दी गई याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।












Click it and Unblock the Notifications