महाराष्‍ट्र का नाटक-12:30 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

मुंबई। महाराष्‍ट्र में हुए बड़े घटनाक्रम के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एनसीपी के शरद पवार सिर खुजलाने पर मजबूर हो गए हैं। आज दोपहर 12:30 बजे दोनों नेता एक ज्‍वॉइन्‍ट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे। इससे पहले एनसीपी के टॉप लीडर्स को सुबह-सुबह ही सुप्रीमो शरद पवार के घर जाते हुए देखा गया। आपको बता दें कि एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में शनिवार को बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्‍ट्र के सीएम बने हैं। वहीं, एनसीपी के नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को डिप्‍टी सीएम पद की जिम्‍मेदारी मिली है।

sharad-pawar-uddhav.jpg

अजित पवार ने लिए सारे फैसले

शाम चार बजे एनसीपी की एक मीटिंग भी होनी है। माना जा रहा है कि इसमें अजित पवार को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है। एनसीपी और शिवसेना दोनों की ही तरफ से यह बात कही जा रही है कि बीजेपी के समर्थन में सिर्फ अजित पवार की ही रजामंदी है। जबकि शरद पवार ने अपने शब्दों की मर्यादा रखी है और वह इस पूरे नाटकीय मोड़ से अनजान थे। बीजेपी की तरफ से दावा किया गया है कि अजित पवार के पास उनकी पार्टी के विधायकों का समर्थन है। वहीं, इन सबके बीच एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता छगन भुजबल, प्रफुल्‍ल पटेल और रोहित पवार, शरद पवार के घर सिल्‍वर ओक पहुंचे। जल्‍द से जल्‍द इस मीटिंग को खत्‍म किया गया लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि मीटिंग में किन विषयों पर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+