महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर राज ठाकरे का बड़ा बयान-' शरद पवार ने ही रचा था सारा खेल और अब...'
NCP Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अजित पवार की बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ चुका है। वहीं इस सबके बीच महाराष्ट्र की नवनिर्वाण सेना (Maharashtra Navnirman Sena ) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अब बड़ा दावा का डाला है।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार खुद हो सकते हैं।
शरद पवार से बगावत कर एनसीपी के नौ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में अजित पवार के शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र में जो हुआ वह बहुत ही घृणित है। ये महाराष्ट्र के वोटरों का घोर अपमान है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा महाराष्ट्र में इन सब चीजों की शुरूआत शरद पवार ने स्वयं की है। ठाकरे ने कहा 'पुलोद' (पुरोगामी लोकशाही दल) सरकार का प्रयोग किया था। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में पहले ऐसे परिदृश्य नहीं देखे थे। महाराष्ट्र में इन सभी चीजों की शुरूआत शरद पवा ने की और अब पवार पर ही खत्म हो रहा है।
महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज नेताकहा कि महाराष्ट्र में जो चल रहा है उसके पीछे एनसीपी प्रमुख शरद पवार का हाथ हो सकता है। इसके साथ ही ही उन्होंने कहा कि प्रफुल्ला पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वाल्से-पाटिल का नाम लेते हुए कहा कि वो ऐसे नेता नहीं हैं जो शरद पवार की मर्जी के केवल अपने दम पर अजित पवार के साथ एनसीपी से बगावत कर उनके साथ चले जाएंगे।
बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र की सियासत में तब बवंडर आया था जब अजित पवार अपने चाचा शरद पवार की पार्टी से बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। चाचा से बगावत करने के बाद उन्हें इनाम के तौर पर भाजपा ने अजित पवार को उपमुख्मयंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया है।
अजित पवार की बागवत के बाद आज यानी 5 जुलाई का दिन महाराष्ट्र की राजनीति में बेहद खास है। इसकी वजह है कि बुधवार को अजित पवार और शरद पवार दोनेां गुटों का शक्ति प्रदर्शन हैं। महाराष्ट्र की प्रमुख राजनीतिक पार्टी एनसीपी पार्टी का कौन सा गुट जीतेगा इसका सबको बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications