अजित पवार का फोन बंद, एनसीपी प्रवक्ता ने बताई ऐसा करने की वजह
नई दिल्ली। अजित पवार का मोबाइल फोन बंद होने को लेकर एनसीपी की ओर से कहा गया है कि वो घर पर ही हैं और शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। अजित पवार का फोन बंद आने की खबरों के बीच कयास लगाए जाने लगे थे कि वो शपथ ग्रहण से दूरी बना सकते हैं। इस पर एनसीपी प्रवक्ता ने कहा, अजीत पवार कहीं गायब नहीं हुए हैं, उन्होंने बेवजह की कॉल से बचने के लिए जानबूझकर अपने मोबाइल फोन को बंद किया। वह गुरुवार शाम शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।

फोन बंद होने से कई अटकलें
शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले अजित पवार का मोबाइल स्विच ऑफ होने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। एनसीपी ने इसको लेकर सफाई दी लेकिन उनकी ओर से कुछ नहीं कहा गया है। नई सरकार में अजित पवार के रोल को लेकर कुछ साफ नहीं है। ये भी माना जा रहा है कि वो शरद पवार पर दबाव के लिए ये सब कर रहे हैं।

विधायक दल की बैठक में लिया हिस्सा, सुप्रिया ने लगाया गले
अजित पवार ने एनसीपी से बगावत करते हुए शनिवार को भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया था। सुबह साढ़े सात बजे राज्यपाल ने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम और एनसीपी के अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई थी। शरद पवार ने इसे अजित का निजी फैसला कह पार्टी को अलग कर लिया था।
तीन दिन बाद मंगलवार को अजित ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देकरएनसीपी में वापसी की थी। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लिया था। बुधवार की सुबह महाराष्ट्र विधानमंडल में शरद पवार की बेटी, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले ने गले लगाकर उनका स्वागत किया था।

आज शाम शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के 'महा विकास अघाड़ी' ने उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति सेका नेता चुना है। उद्धव आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शिवाजी पार्क में इसके लिए करीब 70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। वहीं एक बड़ा मंच भी तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications