ट्रैफिक जाम में फंसी NCP नेता सुप्रिया सुले, शरद पवार की बेटी ने कार से उतरकर किया ये काम, वीडियो वायरल
ट्रैफिक जाम में फंसी NCP नेता सुप्रिया सुले, शरद पवार की बेटी ने कार से उतरकर किया ये काम, वीडियो वायरल
NCP leader Supriya Sule Stuck in Traffic Jam: आम इंसान तो हर दिन ट्रैफिक जाम से जूझता है, काम पर सुबह जाना हो या शाम को थक हार कर घर पर लौटना हो। वहीं जब कोई वीआईपी इस ट्रैफिक जाम में फंस जाता है तो वो खबर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज नेता और एनसीपी के मुखिया शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का है, जो स्वयं एक सांसद है। हालांकि सड़क पर जाम पर फंसते ही उन्होंने कार से उतरकर ऐसा काम किया जिस कारण उनकी जमकर चर्चा हो रही है।

सड़क पर अपनी कार से नीचे उतर गई और ...
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले वीडियो में पुणे के हडपसर में ट्रैफिक जाम में फंसी नजर आ रही हैं। ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद सुले खचाखच जाम से भरी सड़क पर अपनी कार से नीचे उतर गई और ट्रैफिक को कम करने के लिए इधर उधर भागते हुए हाथ देकर वाहनों को आगे बढ़वाती हुई नजर आईं।

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सूले ने ट्टीट कर लिखी ये पोस्ट
महाराष्ट्र एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा
हडपसर से सासवड तक पालकी हाईवे को तुरंत सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। यह सड़क इतनी खराब स्थिति में है और यहां लगातार ट्रैफिक जाम रहता है। अब स्थिति यह है कि यहां एक भी गाड़ी रुक जाती है तो भारी जाम लग जाता है।

नितिन गडकरी से किया ये अनुरोध
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध करते हुए सुप्रिया सुले ने लिखा, 'मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि इस काम को तुरंत शुरू किया जाए। कृपया इस बारे में सकारात्मक सोचें।"

वर्तमान सरकार पर किया ये वार
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुछ समय पूर्व ही एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की महा अघाड़ी सरकार ने सत्ता गवांई है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाकर सरकार बना ली है। वहीं इस ट्रैफिक जाम में फंसने पर एनसीपी नेता सूले ने ये वीडियो शेयर कर सत्तारुढ़ पार्टी की कमियां भी गिनाई है। जनता से जुड़ा ये ज्वलंत मुद्दा उठाकर सुप्रिया सूले ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दावो पर सवालिया निशान लगाया है।
हडपसर ते सासवड या पालखी महामार्गाकडे तातडीने अगदी 'टॉप प्रायोरिटी'वर लक्ष देण्याची गरज आहे. या रस्त्याची प्रचंड अशी दुरवस्था झाली असून सातत्याने येथे वाहतूक कोंडी होते.आता तर अशी अवस्था आहे की येथे एक गाडी जरी बंद पडली तरी प्रचंड अशी वाहतूक कोंडी होते. pic.twitter.com/sRFfh4vn0s
— Supriya Sule (@supriya_sule) October 20, 2022
पिछले सात दिनों में पुणे में सबसे ज्यादा बारिश हुई
बता दें पिछले सात दिनों में पुणे में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है,जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें भी लगी हर दिन नजर आ रही है। भारी बारिश के कारण सड़के भी खस्ताहाल हो चुकी हैं जिसके कारण वाहनों का अवागमन बाधित हो रहा है। महाराष्ट्र में उक्त जगह पर ही नहीं कई अन्य जगहों पर ये ही स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications