महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने कहा-शाम तक हमारे पास लौट आएंगे सभी NCP विधायक, फडणवीस दें इस्तीफा
महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने कहा-शाम तक हमारे पास लौट आएंगे सभी NCP विधायक, फडणवीस दें इस्तीफा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासत का नया रंग देखने को मिल रहा है। आज की भारतीय राजनीति में ऐसी सियासी उठा पटक देखने को नहीं मिली। शुक्रवार देर रात शुरू हुए इस सियासी ड्रामे की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। वहीं एनसीपी, शिवसेना अपने विधायकों को बचाने में जुटी है। नेशनल कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी भी अजित पवार को मनाकर वापस अपने पाले में लाने की कोशिशें जारी हैं।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि शाम तक सभी एनसीपी विधायक हमारे पास वापस लौट जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अजित पवार से बातचीत हो रही है। उन्हें भी वापस एनसीपी में ले आने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि अनिल भाईदास पाटिल एनसीपी के साथ हैं। अजित पवार के करीबी बाबासाहेब पाटिल भी एनसीपी के करीब है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग भी की है। आपको बता दें कि एनसीपी का दावा है कि उनके पास 51 विधायक है। वो जल्द ही राज्यपाल को 51 विधायकों के समर्थन वाला लेटर भी देगी। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत का दावा है कि एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के पास 165 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है।
Nawab Malik, NCP: By this evening all the MLAs of our party will come back to us. Fadnavis ji will not be able to prove majority on the floor of the House, we demand him that he tenders his resignation. #Maharashtra pic.twitter.com/N52DOl4tnh
— ANI (@ANI) November 24, 2019












Click it and Unblock the Notifications