महाराष्ट्र की सियासत में बदले समीकरण, पवार ने राज ठाकरे की ओर बढ़ाया हाथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे से गठजोड़ करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात गठबंधन किए जाने की पैरवी करने के एख दिन बाद राकांपा नेता अजित पवार ने बुधवार को राज ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों की माने तो पवार ने मनसे अध्यक्ष ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की। खबर है कि दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत चली।

मतों का विभाजन रोकने मनसे के साथ गठबंधन की योजना

मतों का विभाजन रोकने मनसे के साथ गठबंधन की योजना

बता दें कि पवार ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा शिवसेना के बीच संभावित गठबंधन के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में मतों का विभाजन रोकने के लिए मनसे के साथ गठबंधन के पक्षधर हैं। दूसरी ओर से कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में विपक्ष का गठबंधन बनाने में जुटा हुआ है। बता दें कि महाराष्ट्र पर इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर है क्योंकि उत्तर प्रदेश (80) के महाराष्ट्र दूसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा (48) सीटें हैं। इसलिए राजनीतिक पार्टियों का पूरा प्रयास है किसी भी तरह से राज्य की अधिक से अधिक सीटों पर जीता हासिल की जाए।

बीजेपी और शिवसेना गठबंधन पर स्थिति साफ नहीं

बीजेपी और शिवसेना गठबंधन पर स्थिति साफ नहीं

हालांकि अभी तक यह कहना भी मुश्किल है बीजेपी और शिवसेना एक बार फिर साथ में मैदान में उतरेंगे। क्योंकि शिवसेना के अभी तक के रवैये से तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो लोकसभा चुनाव में एनडीए से किनारा कर लेगी। क्योंकि पार्टी नेता संजय राउत समेत खुद उद्धव ठाकरे भी मोदी सरकार के कामकाज के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं। और अभी भी समय-समय पर शिवसेना बीजेपी पर वार करती रहती है। हालांकि बीजेपी इस प्रयास में जुटी हुई है कि पुरानी दोस्ती बरकरार रहे। लेकिन इसमें कितनी सफलता मिलती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष से मिले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार

इधर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। जिसमें दोनों ही पार्टियों ने महाराष्ट्र में अपने गठबंधन के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में राकांपा नता प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि अभी तक दोनों ही पार्टियों ने ये नहीं बताया है कि वो राज्य की कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+