पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, करीब 50 मिनट तक चली बैठक
नई दिल्ली, 17 जुलाई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शरद पवार शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं में करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का फोटो जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच नवगठित सहकारिता मंत्रालय को लेकर खासतौर से चर्चा हुई है।

Recommended Video
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ सत्ता में है। ऐसे मेंअचनाक उनके पीएम मोदी से मिलने पहुंचने के बाद अटकलें शुरू हो घई हैं। हालांकि दोनों नेताओं के मिलने की क्या वजह थी और इस मुलाकात में दोनों नेताओं बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शरद पवार की एक दिन पहले भी दिल्ली में दो केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है।
बता दें कि शरद पवार इस समय विपक्ष के बड़े नेताओं में से एक हैं। हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रसांत किशोर से उनकी कई मुलाकातें हुई हैं। जिसके बाद उनके विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार होने और यूपीए चेयरपर्सन बनाए जाने की भी चर्चा हुई। हालांकि दोनों ही बातों को एनसीपी ने नकार दिया।
पीएम मोदी ने बनाई अलग रक्षा नीति, अब कोई हमें बॉर्डर पर चुनौती नहीं दे सकता: अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications