पीएम मोदी ने बनाई अलग रक्षा नीति, अब कोई हमें बॉर्डर पर चुनौती नहीं दे सकता: अमित शाह
पीएम मोदी ने दी भारत को अलग रक्षा नीति, अब कोई हमें बॉर्डर पर चुनौती नहीं दे सकता: अमित शाह
नई दिल्ली, 17 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के लिए अलग रक्षा नीति तैयार की है। जिसके बाद कोई भी भारत की सीमाओं और उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सकता है। शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले कोई अलग रक्षा नीति नहीं थी। मोदी ने इसको लेकर पहल की और इसी कारण आज कोई भी भारतीय संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सकता है। शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 18वें अलंकरण समारोह में बोलते हुए अमित शाह ने ये कहा है।
Recommended Video

अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी की लीडरशिप में हमारी एक स्वतंत्र रक्षा नीति है। इसके तहत जिसने हमारी संप्रभुता को ललकारा उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाता है। आज भारत किसी के सामने झुकता नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चुनौतियों का डटकर सामना करता है।
उन्होंने कहा कि आज घुसपैठ, मानव तस्करी, गौ तस्करी, हथियारों की तस्करी और ड्रोन जैसी चुनौतियां हैं लेकिन मुझे पैरामिलिट्री फोर्स पर पूरा विश्वास है कि वे सभी चुनौतियों को पार सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।सीमा सुरक्षा के काम में लगे बीएसएफ और सभी पैरामिलिट्री फोर्स के कारण आज भारत विश्व के नक्शे पर अपना गौरवमय स्थान दर्ज करा रहा है। मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है क्योंकि पूरा देश जानता है कि आप सजग बनकर देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, इसी कारण आज देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
शाह ने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित हों, वह देश सुरक्षित है। आपने देखा ड्रोन भेजे जा रहे। सुरंगे बनाई गईं, लेकिन हम इन चुनौतियों के तैयार हैं। देश के खिलाफ की जा रही हर साजिश का जवाब दिया जा रहा है। उनकी टीम सुरंगे ढूंढकर सारा एनालिसिस करके कि सुरंग कितने दिन पहले बनी होगी? कितने लोग घुसे होंगे? इसका पता लगाकर जल्द से जल्द समस्या का निदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications