अब बच्चों की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखेंगे स्कूल, NCERT ने जारी की गाइडलाइन
अब बच्चों की मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखेंगे स्कूल, NCERT ने जारी की गाइडलाइन
नई दिल्ली, 13 सितंबर: एनसीईआरटी के स्कूल अब बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहेंगे। जी हां...इसके लिए एनसीईआरटी ने सभी स्कूलों को गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। एनसीईआरटी की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक, मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार पैनल की स्थापना, स्कूल आधारित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, छात्रों की मानसिक भलाई सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक सहायता और अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।

इतना ही नहीं, बच्चों के मेंटल हेल्थ सर्वे के बाद एनसीईआरटी द्वारा 'स्कूल जाने वाले बच्चों और किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और हस्तक्षेप' के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते शुरू की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट में स्कूली छात्रों में तनाव और चिंता के प्रमुख कारकों में परीक्षा, परिणाम और साथियों के दबाव की बातें भी सामने आईं थी। जिसके बाद एनसीईआरटी की तरफ से यह एक बड़ा कदम उठाया गया है।
एनसीईआईटी की तरफ से जो दिशा-निर्देश जारी हुए उन्में कहा गया है कि स्कूलों को आम तौर पर ऐसे स्थान के रूप में देखा जाता है जहां शिक्षार्थियों के समुदायों को एक सुरक्षित और सुरक्षित वातावरण में विकसित होने की उम्मीद की जाती है। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षक, अन्य कर्मचारी, और छात्र सभी एक दिन का लगभग 1/3 और लगभग साल के 220 दिन एक साथ में बिताते हैं। भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में आवासीय स्कूलों के लिए, एक छात्र द्वारा स्कूल समुदाय में बिताया गया समय और भी अधिक है।
इसलिए, यह स्कूल की जिम्मेदारी है कि वह स्कूलों और छात्रावासों में सभी बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्येक स्कूल या स्कूलों के समूह को एक मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार पैनल स्थापित करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार पैनल की अध्यक्षता प्राचार्य द्वारा की जानी चाहिए। इतना ही नहीं, इसमें शिक्षक, माता-पिता, छात्र और पूर्व छात्र सदस्य के रूप में होने चाहिए। यह जागरूकता पैदा करेगा, और एक आयु और लिंग उपयुक्त वार्षिक स्कूल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की योजना और कार्यान्वयन भी करेगा।
स्कूलों में व्यवहार की पहचान करने का प्रावधान होना चाहिए। इतना ही नहीं, छात्रों को डराने और धमकाने के बारे में शिक्षित करके उन्हें सशक्त बनाना चाहिए। जारी दिशा-निर्देश में आगे कहा गया है कि शिक्षकों को लगाव के मुद्दों, अलगाव की चिंता, स्कूल से इनकार, संचार मुद्दों, चिंता पैटर्न, अवसादग्रस्त स्थिति, आचरण संबंधी मुद्दों, अत्यधिक इंटरनेट उपयोग, अति सक्रियता, बौद्धिक अक्षमता और सीखने की अक्षमता के लिए छात्रों में शुरुआती संकेतों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्हें छात्रों को किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए एक गोपनीय तरीका प्रदान करना चाहिए जो उनके लिए चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications