पंजाब के पटियाला में एनसीसी का एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, पायलट की हादसे में मौत
नई दिल्ली। पंजाब के पटियाला में सोमवार को एक एनसीसी का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस एयरक्राफ्ट को ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी और एनसीसी के एक कैडेट उड़ा रहे थे। एयरक्राफ्ट के पायलट ग्रुप कैप्टन जीएस चीमा की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि एनसीसी कैडेट को गंभीर चोट आई है। इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। बता दें कि इससे पहले गोवा में भी मिग-29 क्रैश हो गया था, लेकिन विमान में सवार पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचा ली थी, घटना के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications