NCB ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 50 KG स्यूडोफेड्रिन जब्त, 3 गिरफ्तार
NCB Bust International Drug Trafficking Network: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस के विशेष सेल के साथ एक संयुक्त अभियान में पूर्ववर्ती रसायनों की तस्करी में शामिल अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि ड्रग नेटवर्क भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में फैला हुआ था।
NCB ने संयुक्त अभियान में 50 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 3 वर्षों में उनके द्वारा कुल 45 खेप भेजी गई थीं, जिसमें लगभग 3500 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन था। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2000 करोड़ रुपये से अधिक थी।

एनसीबी ने कहा कि इस सांठगांठ के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में की गई है, जो फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि स्यूडोएफ़ेड्रिन के स्रोत का पता लगाया जा सके। एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि ऑपरेशंस शाखा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त अभियान में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी मात्रा में स्यूडोफेड्रिन जब्त किया है।
उन्होंने कहा कि हमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से इस संबंध में सुराग मिल रहे थे और हम अमेरिकी एजेंसी के भी संपर्क में थे। इस महाअभियान में 50 किलो स्यूडोफेड्रिन जब्त किया गया और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह तमिलनाडु से संचालित हो रहा था। मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है, वह तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक की पूछताछ से यह कहा जा सकता है कि करीब 45 बार इन्होंने यहां से स्यूडोफेड्रिन का निर्यात किया है। इस गिरोह के कई मॉड्यूल भारत में चल रहे हैं और हमने दिल्ली-एनसीआर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
यह भी पढ़ें- नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications