नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
Punjab News: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है। भगवंत मान सरकार की बठिंडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
बठिंडा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.78 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई है। पंजाब पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है।

सीएम मान पूरा कर रहे अपना वादा
बता दें कि सीएम मान ने वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार 'ड्रग्स-मुक्त' पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम पंजाब को ड्रग्स से मुक्त कर देंगे। इसके लिए हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
नशा तस्करों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई
इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने नशा के खिलाफ कार्रवाई की है। अब तक हजारों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। कई तस्करों के संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।
यह भी पढ़ें- 'यह परिवारों को बचाने की यात्रा है', CM भगवंत मान ने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications