Bollywood Drug Case: ड्रग्स मामले में NCB ने दीपिका,सारा, श्रद्धा और रकुल प्रीत का मोबाइल फोन किया सीज

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड में ड्रग्स पैडलर की पैठ की पोल खोलकर रख दी है। बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के सामने कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिसके बाद अब उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर( Shardha Kapoor) , रकुलप्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) से लंबी पूछताछ की। एनसीबी ने इस मामले में उनके रहरी जांच के लिए उनके फोन सीज कर लिए हैं।

Recommended Video

    Deepika Padukone पूछताछ के दौरान क्यों रोने लगीं, NCB ने हाथ जोड़कर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

     NCB ने सीज किए फोन

    NCB ने सीज किए फोन

    एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले की छानबीन के दौरान दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह से लंबी पूछताछ की। कई गंटों की लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने इन सभी के फोन को सीज कर लिया है। एनसीबी उनके फोन से डेटा को रिकवर कर रही है। एनसीबी उनके फोन डेटा के जरिए ड्रग्स मामले में छानबीन कर पता करेगी कि किया वो किसी ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थीं। आपको बता दें कि एनसीबी ने इस मामले में पहले जया साह, मधु मांटेना, करिश्मा के फोन सीज कर लिए।

     पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका

    पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका

    रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी अधिकारियों ने दीपिका से 5 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण से NCB के 5 अधिकारियों ने पूछताछ की थी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ के दौरान दीपिका तीन बार रोईं। उन्हें बावुक देखकर एनसीबी अधिकारियों ने उन्हें इमोशनल कार्ड न खेलने की बात कही और जांच में सहयोग देने को कहा। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पुलिस ने दीपिका से पूछताछ के बाद उनका फोन जब्त कर लिया।

     श्रद्धा, सारा और रकुलप्रीत से भी की गई पूछताछ

    श्रद्धा, सारा और रकुलप्रीत से भी की गई पूछताछ

    आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में शनिवार को दीपिका पादुकोण के अलावा सारा अली खान, रकुलप्रीत और श्रद्धा कपूर भी NCB ने पूछताछ थीं। इससे पहले शुक्रवार को दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा से एनसीबी ने पूछताछ की। एनसीबी ने इसे फोन भी जब्त कर लिए हैं और डेटा के जरिए ड्रग्स चैट से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत के टैलेंट मैनेजर रहे जय साहा का फोन भी ले लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+